बड़ा हादसा; गहरी खाई में गिरी JCB मशीन, चालक सहित दो लोगों की मौत, 6 घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

अप्पर शिमला के झाकड़ी थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन गहरी खाई में लुढ़क गई। सोमवार देर रात पेश आए इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं। घायलों को अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। झाकड़ी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय जेसीबी में आठ लोग सवार थे, जो चुआबाग नामक स्थान से डुबलू की तरफ जा रहे थे। कराई गांव के पास चालक ने जेसीबी से नियंत्रण खोया और यह गहरी खाई में गिर गई। रात्रि करीब एक बजे झाकड़ी पुलिस स्टेशन में हादसे की सूचना दी गई।

हादसे की सूचना मिलते ही झाकड़ी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी के चालक समेत दो लोग घटनास्थल पर मृत मिले। छह लोगों को घायल अवस्था में खाई से निकाला गया।

मृतकों की शिनाख्त मनोज (19) और सुमित थापा (15) के तौर पर हूई है। जेसीबी का चालक मनोज पठानकोट का रहने वाला था। जबकि सुमित थापा नेपाली मूल का है।

घायलों में चेत्तर शर्मा, हरदेव, लाल बहादुर, गोपी, शुभम और हेमंत शामिल हैं। ये नेपाल और बिहार के मूल निवासी हैं। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

झाकड़ी के थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और छह घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...