नौकरी चाहिए तो 10 को आएं आईटीआई चंबा

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

आईटीआई चंबा में दस मई बुधवार को सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान कंपनी की ओर से फीटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वैल्डर, इलैक्ट्रीशियन, टूल व डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आप्रेटर, ट्रैक्टर मैकेनिक तथा पेंटर ट्रेड में आईटीआई पास युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवा को प्रतिमाह इक्कीस हजार रुपए वेतन दिया जाएगा।

यह जानकारी आईटीआई चंबा के प्रिंसीपल विपन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में हिस्सा लेेने के लिए आयु सीमा 18 से 24 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता चालीस फीसदी अंकों के साथ दसवीं और पचास फीसदी अंकों के साथ आईटीआई पास रहेगी।

इस कैंपस इंटरव्यू में केवल लडक़े ही हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में हिस्सा लेने वाले युवा को तीन पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं, बारहवी व आईटीआई पास के सर्टिफिकेट की असली प्रति साथ लानी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...