HRTC बस की ब्रेक फेल, चालक ने बचाई 60 यात्रियों की जान

--Advertisement--

HRTC बस की ब्रेक फेल, चालक की सुजबुझ से तला बड़ा हादसा

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा-बाट-उटीप-सेरी मार्ग पर भरौठा के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने समझ पर सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

हादसे के समय बस में करीब 60 सवारियां थीं। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इसके बाद करीब एक घंटे तक सवारियां मौके पर दूसरी बस का इंतजार करती रहीं। लोग पथ परिवहन निगम की लाचार सेवाओं को कोसती रहीं।

यात्री रमेश कुमार, जर्म सिंह, नरेंद्र कुमार, चमन, नंदलाल, बिट्टू, निलाक्षी, शालनी, पूजा, सपना, हेमराज, दलीप कुमार ने आरोप लगाया कहा कि सदर विधायक के हस्ताक्षेप के बाद चंबा-बाट-उटीप-सेरी मार्ग पर शाम 5:40 और 6:00 बजे निगम की दो बसें चलाई जा रही हैं। लेकिन, प्रबंधन मनमानी करते हुए  5:40 की सेवा के बजाय 6:00 बजे की बस में सवारियों को ठूंस-ठूंसकर भेज देते हैं।

सवारियों का कहना है कि यदि ऐन मौके पर चालक सूझबूझ से काम नहीं लेता तो बस सड़क से नीचे खाई में गिर जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने सदर विधायक, प्रशासन और एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से मार्ग पर दोनों बसें नियमित रूप से चलाने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...

JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...