हिमाचलः हमीरपुर में 3 लोगों के शव बरामद, जंगल में मिली मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की लाश

--Advertisement--

हमीरपुर – हिम खबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. डॉक्टर का शव जंगल से मिला है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है. शव के पास से शराब की बोतल और सीरिंज भी मिली है. पोस्टमार्टम के बाद ही डॉक्टर की मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

जानकारी के अनुसार, सोलन जिले के कंडाघाट के रहने वाले डॉ. जितेंद्र कुमार हमीरपुर मेडिकल कालेज और अस्पताल में एनेस्थिसिया डॉक्टर थे. उनका शव हमीरपुर के पक्का भरो नाम स्थान में जंगल में मिला है.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. डाक्टर का शव जंगल में मिलने के बाद फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने कई तरह के साक्ष्य जुटाए हैं. बताया जा रहा है कि जहां शव बरामद हुआ वहां से पुलिस को शराब की बोतल व सीरिंज भी बरामद हुई है. जंगल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की मौत हुई है. डॉक्टर जितेंद्र विवाहित थे और उनका एक छोटा बच्चा भी है.

  पुलिस कर रही जांचःएसएचओ

हमीरपुर थाने के एसएचओ संजीव गौतम में बताया कि जिला सोलन के तहत कंडाघाट का एनेस्थिसिया डाक्टर हमीरपुर मेडिकल कालेज में सेवाएं दे रहे थे. सोमवार को जितेंद्र अचानक अपने किराए के मकान से गाड़ी लेकर निकल गए थे. बाद में उनकी तलाश की गई.

इस दौरान चढ़ाई वाले जंगल में डाक्टर को मृत अवस्था पाया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर भेज दिया है. मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं.

दो अन्य जगहों पर भी मिली लाशें

वहीं, हमीरपुर के ही लंबलू गांव में धीरेंद्र सिंह (58) में एक शख्स ने अपनी जान दे दी. पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर लाया है. उधर, हमीरपुर बस स्टैंड के पास एक निजी सराय के बाथरूम में एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है.

व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार (32) के रूप में हुई है और वह हरियाणा के भिवानी का रहने वाला था. वह बाथरूम गया हुआ था. अंदर से कुंडी लगाई हुई थी. काफी देर बाद जब वह बाहर नहीं आया। बाथरूम की कुंडी तोड़ी तो वह अंदर मृत मिला.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...