उत्तराखंड के सहसपुर में तेंदुए का आतंक, चार साल के मासूम को बनाया निवाला

--Advertisement--

पांवटा साहिब, 8 मई – नरेश कुमार राधे

उत्तराखंड के सहसपुर थाना के अंतर्गत रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना में तेंदुए (बघेरा) ने चार साल के मासूम बच्चे को निवाला बना लिया है।

शंकरपुर गांव में तेंदुए ने घर के आंगन में खेल रहे 4 वर्षीय अहसान पुत्र जोशीन को उठा लिया। सहसपुर पुलिस ने सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

स्थानीय लोगों के अलावा खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई। 7 मई की सुबह बच्चे का शव समीप ही अरविंद चौहान के आम के बाग में महमूदनगर में बरामद किया गया। घटना के बाद से समूचे इलाके में दहशत फैली हुई है।

माना जा रहा है कि तेंदुआ आदमखोर हो गया है। लिहाजा, तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए। वन विभाग भी अलर्ट पर है। ग्रामीणों की मांग है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द एक्सपर्टस की टीम बुलाई जानी चाहिए।

आदमखोर वन्यजीवों को शूट करने का प्रावधान भी वाइल्ड लाइफ एक्ट में है, लेकिन इससे पहले विभाग को एक प्रक्रिया से गुजरना होता है। चंद साल पहले पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के रामपुर में आदमखोर तेंदुए को मौत के घाट उतारा गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...