रासा करने के दौरान बुजुर्ग को आई मौत, समूची गिरिपार घाटी स्तब्ध…

--Advertisement--

नाहन, 8 मई – नरेश कुमार राधे

मौत कब, कहां और कैसे आएगी, इस रहस्य को कोई नहीं जानता। सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की सकौली पंचायत में एक बुजुर्ग की मौत स्तब्ध करने वाली है। रूहाणा गांव में रविवार को जागरण रखा गया था। शाम के वक्त गांव के आंगन में रासा भी चल रहा था। इसमें महिलाओं सहित हरेक वर्ग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा था।

“रासा” में सबसे आगे हिस्सा ले रहे बुजुर्ग चेतराम शर्मा पुत्र मेहर सिंह अचानक ही गिर गए। पल भर में ही दम तोड़ दिया। चूंकि मौके पर ही मौत हो गई थी, लिहाजा ग्रामीणों ने अस्पताल न ले जाने का निर्णय लिया। सोमवार देर दोपहर दिवंगत चेतराम शर्मा की अंत्येष्टि कर दी गई। हर कोई मौत को लेकर स्तब्ध था।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बुजुर्ग का एक बेटा ज्ञान चंद शर्मा दिव्यांग का जीवन जी रहा है। करीब 15 साल पहले सड़क निर्माण के दौरान ज्ञान चंद पर मलबा गिर गया था। इसके बाद वो चलने-फिरने में असमर्थ हो गया है।

गांव के निवासी हरिचंद शर्मा ने बताया कि सोमवार देर दोपहर अंत्येष्टि कर दी गई है। चूंकि मौके पर ही मौत हो गई थी, लिहाजा अस्पताल ले जाने का भी वक्त नहीं मिला

उधर, पंचायत के उप प्रधान अतर सिंह ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कहा कि करीब 70-75 साल के बुजुर्ग को पहले दो मर्तबा दिल का दौरा आ चुका था। वो रासा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। उप प्रधान के मुताबिक चेतराम शर्मा का निधन अचानक ही दिल का दौरा आने की वजह से हुआ है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र में ‘रासा’ पारंपरिक लोकनृत्य है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...