10 मई से चम्बा प्रवास पर होंगे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

--Advertisement--

डलहौजी और सलूणी में पेयजल योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण, डलहौजी कस्बे के जल गुणवत्ता जांच प्रणाली का करेंगे लोकार्पण, सलूणी में भव्य जनसभा को करेंगे संबोधित

चंबा, 8 मई – भूषण गुरुंग

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 10 मई से विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री 10 मई को प्रातः 10:30 बजे डलहौजी में अमृत मिशन चरण द्वितीय के तहत पेयजल योजना का शिलान्यास करने के साथ डलहौजी कस्बे के लिए स्थापित लगातार जल गुणवत्ता जांच प्रणाली (रियल टाइम वॉटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम) का लोकार्पण भी करेंगे।

इसके उपरांत वे परिधि गृह डलहौजी में पत्रकार वार्ता करेंगे । दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री सलूणी रवाना होंगे। सलूणी में पेयजल योजना का लोकार्पण करने के पश्चात बाद दोपहर 2.30 बजे एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री 11 मई को प्रातः 8 बजे सलूणी से ऊना के लिए रवाना होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...