मान गए रेहड़ी-फहड़ी वाले, सुकोहड़ी पुल के पास ही मिलेगा नया स्थान

--Advertisement--

मंडी, 08 मई – अजय सूर्या

शहर के सुकोहड़ी पुल के पास अपना रोजगार चलाने वाले रेहड़ी-फहड़ी धारक अपने मौजूदा स्थान से हटने के लिए राजी हो गए हैं। आज टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि यहां के रेहड़ी-फहड़ी धारकों को इनके मौजूदा स्थान के 50 मीटर के दायरे में ही शिफ्ट किया जाएगा।

बता दें कि सुकोहड़ी पुल के पास नया पार्किंग स्थल बना है, जिसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब यहां गाड़ियों को खड़ा किया जाएगा। नगर निगम रेहड़ी-फहड़ी धारकों को यहां से उठाने जा रहा था, जिसका ये विरोध कर रहे थे।

पिछली बार हुई टीवीसी की बैठक का इन्होंने बहिष्कार किया था। लेकिन इस बार इस पर सहमति बन गई। नगर निगम मंडी के कमीशनर एचएस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुकोहड़ी पुल के पास बैठे रेहड़ी-फहड़ी धारकों को उनके मौजूदा स्थान से 50 मीटर के दायरे में नया स्थल विकसित करके बैठाया जाएगा।

वहीं, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन्होंने सिर्फ स्थान पर कब्जा किया है और इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं उनसे उस स्थान को वापिस ले लिया जाएगा।

इसके अलावा शहर के 15 वार्डों में जिन्होंने बिना अनुमति के रेहड़ियां लगाई हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से नोटिस जारी किया जाएगा, क्योंकि इससे नगर निगम को कोई आय प्राप्त नहीं हो रही है।

ये रहे उपस्थित

बैठक में एएसपी सागर चंद, नगर निगम के पार्षद और व्यापार मंडल सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...