केरल में नाव पलटने से 22 लोगों की मौत, PM ने पीड़ित परिजनों के लिए की 2-2 लाख की घोषणा

--Advertisement--

मलप्पुरम – व्यूरो रिपोर्ट

केरल में मलप्पुरम के ओट्टुपुरम-थूवल थेरुम तट पर तनूर के पास कुरापुझा नदी के मुहाने पर रविवार को एक पर्यटक नौका के पलट जाने से 7 बच्चों सहित कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। अब तक मछुआरों और स्थानीय निवासियों द्वारा छह लोगों को बचाया गया है।

जिला पुलिस प्रमुख सुजीत दास ने मीडियाकर्मियों को बताया कि 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उनमें से अब तक 12 की पहचान की जा चुकी है। शवों को तनूर और परपंगड़ी के निजी अस्पतालों में रखा गया है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन सोमवार को मलप्पुरम जाएंगे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को कोट्टाकल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शाम लगभग सात बजे घटित हुई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगभग 30 व्यक्तियों को ले जा रही एक पर्यटक नाव समुद्र तट से लगभग आधा किलोमीटर दूर कथित रूप से अधिक भार के कारण पलट गई। मछुआरे, दमकल कर्मी और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल से करीब आठ लोगों को बचाया।

पुलिस ने कहा कि उन्हें तनूर, तिरूर और परपंगड़ी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शव तनूर और तिरुरंगडी अस्पताल में रखे गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सामान्यत: जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (डीटीपीसी) द्वारा संचालित नाव सेवा प्रतिदिन शाम पांच बजे बजे तक ही चलती है, लेकिन सप्ताहांत की छुट्टी के दिन समुद्र तट क्षेत्र में बड़ी संख्या में घरेलू पर्यटकों की भीड़ के कारण नाव सेवा दो घंटे और बढ़ा दी गई।

बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे खेल मंत्री वी अब्दु रहमान ने हालांकि छह मौतों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अब तक छह मौतों की पुष्टि हुई है और अग्निशमन बल और पुलिस कर्मी स्थानीय निवासियों और मछुआरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।

चश्मदीदों ने कहा कि भीड़भाड़ के कारण कई पर्यटकों को लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराए गए। अपर्याप्त बिजली आपूर्ति ने भी बचाव अभियान में बाधा डाली, जिससे कई मौतें हुईं। पर्यटक तनूर और परापंगड़ी के आसपास के इलाकों से थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...