नाबालिग के पेट में उठा दर्द, जांच करवाने पर निकली गर्भवती; शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक

--Advertisement--

पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि यह भ्रूण टूनम नेगी निवासी भुंतर का है। उसने जुलाई 2022 में उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके उपरांत भी भुंतर में ही शारीरिक संबंध बनाता रहा।

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के भुंतर थाना में शिमला से आई जीरो एफआइआर के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू हो गई है।

निरमंड निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि सबसे छोटी नाबालिग बेटी, जो दसवीं कक्षा की परीक्षा देने की तैयारी कर रही है, ने शनिवार को पेट में दर्द होना बताया। उसकी जांच करवाने के लिए खनैरी अस्पताल रामपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे गर्भवती बताया।

यह सुनकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद केएनएच (कमला नेहरू अस्पताल) शिमला रेफर किया। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि यह भ्रूण टूनम नेगी निवासी भुंतर का है।

उसने जुलाई, 2022 में उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके उपरांत भी भुंतर में ही शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने मांग की है कि टूनम नेगी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस थाना भुंतर में जीरो एफआइआर के तहत पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...