भाखड़ा नंगल जाने वाली नहर में कूदा 25 वर्षीय युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

बंगाणा उपमंडल के एक युवक ने भाखड़ा नंगल को जाने वाली नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। युवक की नहर में तलाश के लिए गोताखोरों की तैनाती की गई।

पुलिस के मुताबिक बंगाणा उपमंडल के तहत ओलिंडा पुल पर रविवार दोपहर रोहित (25) पुत्र जगीर सिंह गांव परोइयां ने अपना मोटरसाइकिल (HP78A-1666) पुल के साथ खड़ा कर गहरे पानी में छलांग लगा दी।

आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क किया। युवक के परिवार ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक रोहित रिया सलांगडी बोहरू में पंप ऑपरेटर की नौकरी करता है। अंतिम जानकारी तक गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन युवक का नहर में कोई पता नहीं चल पाया था।

उधर, थाना प्रभारी बाबू राम ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोर बुलाये गए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

बता दें कि भाखड़ा बांध से नंगल को केवल एक बड़ी नहर जाती है। नंगल से रोपड़ होते हुए पंजाब, हरियाणा व राजस्थान की जनता की प्यास बुझाती है। इसी नहर पर नंगल में डैम बना है।

जहां से युवक नहर में कूदा, वहां से नंगल की दूरी लगभग 12 किमी है। अब नहर में युवक पानी के बहाव में बहकर कहां तक गया होगा, यह केवल गोताखोर ही ढूढ़कर पता लगा सकते है। फ़िलहाल युवक की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...