सिहंवा स्कूल में मनाया विश्व रेड क्रॉस दिवस

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

उपमण्डल शाहपुर के राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला सिहंवा में रेड क्रॉस क्लब के सौजन्य से प्रधानाचार्य रवि कुमार की अध्यक्षता में विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया।

जिसमें विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें पेंटिंग में कक्षा सातवी की सिया पहले, मानवी दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में अंजली व नेहा ने पहला स्थान व हिमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कल्ब के प्रभारी जोगिंद्र कुमार ने विश्व रेड क्रॉस दिवस के बारे में बताया। अव्वल रहे बच्चों को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य रवि कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ववर्ल्ड रेड क्रॉस डे का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है।

ये दिवस 8 मई को हेनरी डुनेंट की जयंती पर मनाया जाता है, जो रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे। इस दिन लोग इस मानवतावादी संगंठन और उसकी ओर से मानवता की सहायता के लिए अभूतपूर्व योगदान के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए याद करते हैं।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर सीमा, उमेश, मीना कल्पना, सुरिन्द्र, सिविन्दर, मंजीत सहित समस्त शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...