शाहपुर – नितिश पठानियां
माननीय बिधायक केवल सिंह पठानिया ने आज उपमंडल नागरिक अधिकारी शाहपुर, उप मंडल नागरिक अधिकारी धर्मशाला, तहसीलदार शाहपुर, नायब हारचक्किया, नायब दरिणी, एक्सईएन बिजली विभाग शाहपुर, एसडीओ बिधुत बिभाग शाहपुर, एसडीओ बिधुत विभाग हार चक्कियां, सहित सभी कानूनगो ओर सभी पटवारियों से zoom मीटिंग के सहारे विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में भारी तूफान ओर बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया।
जिसमे तहसीलदार राकेश कुमार ने फील्ड में हुए नुकसान की जानकारी दी।
- भनाला गोरड़ा में कश्मीर सिंह सपुत्र रत्न चंद गाँव गोरड़ा मकान पर पेड़ गिरने से अनुमानित राशि डेढ़ लाख,
- नीलम कुमारी पत्नी भवानी कुमार गाँव गोरड़ा मकान की छत उखड़ गयी इसकी अनुमानित राशि 70 हजार,
- बासा में राजकुमारी पत्नी प्रीतम गाँव बासा मकान गिरने पर अनुमानित राशि डेढ़ लाख रुपये।
- भनाला के मेहर सिंह सपुत्र भगत राम गाँव भनाला मे गौशाला गिरने पर अनुमानित राशि 60 हजार का नुकसान।
- सिहुवा पटवार सर्कल में द्रमन सुदेश कुमारी पत्नी देश राज द्रमन में गोशाला के गिरने से 50 हजार अनुमानित हुए नुकसान की राशी।
- झिकला भनियार में प्रमोद सिंह सपुत्र बेला राम गोशाला के हुए नुकसान की अनुमानित राशी 15 हजार,
- कुल्हाड के बलदेव सपुत्र जमीत सिंह गोशाला के 15 हजार के हुए नुकसान की अनुमानित राशी।
- महिंदर सिंह सपुत्र धर्म सिंह की गोशाला पर पेड़ गिरने से अनुमानित 8 हजार का नुकसान।
- काका राम सपुत्र थपल राम गाँव धनोटू के मकान के गिरने पर अनुमानित नुकसान एक लाख,
- सुभाषणा देवी पत्नी किशोरी लाल गाँव चढ़ी धनोटू की गोशाला के गिरने की अनुमानित नुकसान 30 हजार।
- बलदेव सिंह पुत्र उत्तम सिंह गाँव हार मकान की गिरने पर अनुमानित नुकसान की राशि एक लाख ।
- संजय सपुत्र प्रीतम चंद गाँव कुठार के शौचालय के क्षतिग्रस्त होने पर हुए नुकसान की अनुमानित राशि डेढ़ लाख ।
- परषोत्तम सिंह सपुत्र संत राम गाँव हरनेरा मकान के क्षतिग्रस्त होने पर हुए नुकसान की अनुमानित राशि दो लाख,
- विनोद सपुत्र घपला राम गाँव महाड़ की 7 बकरियों पर बिजली गिरने से हुए अनुमानित नुकसान की राशि 50 हजार,
- राजेश कुमार सपुत्र भीमसेन गाँव नेरटी मे गोशाला के क्षतिग्रस्त होने पर अनुमानित राशि12 हजार।
विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के 15 पटवार सर्कल में 6 मकान 7 गोशाला, 7 बकरिया और 1 शौचालय क्षतिग्रस्त है। अभी तक रेवेन्यू बिभाग द्वारा 15 पटवार सर्कल में हुए नुकसान का आकलन किया है बाकी ओर हुए नुकसान का जायजा लेने को निर्देश दिये।

बिधुत बिभाग के एक्सईएन अंग्रेज सिंह ने बिधुत बिभाग डिविजन शाहपुर के बिधुत बिभाग की रिपोर्ट के अनुसार
- शाहपुर में 11kv के 13 फीडर है सभी 13 फीडर बहाल कर दिए है।
- कोटला के 42 फीडर में से 28 बहाल कर दिए है बाकी 12 जल्द ही हो जायेगे।
- रैत के 58 फीडर है सभी को बहाल कर दिया गया है।
- दरिणी के 64 फीडर मे से 32 फीडर बहाल कर दिए है 34 फीडर बहाल करने पर काम चला है।
- हरनेरा में 18 फीडर में से 2 फीडर पर काम चला है बाकी सब बहाल कर दिए गए है।
- घरोह में 39 फीडर में से 35 फीडर बहाल हो चुके है।
- चडी में 24 फीडर मे से 6 पर काम चला हे बाकी बहाल कर दिए गए है।
- राजोल में 27 फीडर में से एक पर काम चला है बाकी सब बहाल कर दिए गए है।
- मकरोटी में 8 फीडर को सभी बहाल हो चुके है।
- भेतलू में 10 फीडर में से 5 फीडर पर काम चला है।
- भोई 7 फीडर बहाल कर दिए गए हैं।
- लपियाना में 70 फीडर है सभी बहाल कर दिए है।
- लंज में 29 फीडर है सभी बहाल हो चुके है।
- सलोल में 14 फीडर है उनमें से एक पर काम चला है।बाकी सब बहाल हो गए है।
- बोडक्वालु 20 फीडर है सब बहाल हो चुके है। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में 20 पोल 9 मीटर क्षतिग्रस्त हो चुके है और 8 मीटर के 22 पोल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

बिधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी के हुए नुकसान का जायजा ले। साथ ही किसानों की गेहू की फसल के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करें।उन्होंने कहा कि प्रभावित जनता को राहत पहुचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

