पेड़ गिरने से अधिशासी अभियंता घायल, बाल-बाल बचे मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू जिले में लगवैली के खड़िगंचा के पास एक पेड़ गिरने से बिजली बोर्ड के अधीशासी अभियंता चपेट में आ गए। इस दौरान उनकी बाजू दो जगह से फ्रैक्चर हो गई। जबकि हादसे में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित कई अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

शनिवार दोपहर बाद मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर लगवैली में बन रही तियून सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। घायल हुए अधिशासी अभियंता वीरेंद्र शर्मा का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।

वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौतम को भी हल्की चोट आई है। हादसे के दौरान अफरातफरी मच गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...