खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह की हत्या, हमलावरों ने सोसाइटी में घुसकर बरसाईं गोलियां

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

खालिस्तान कमांडो फोर्स के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवड़ उर्फ मलिक सरदार सिंह की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दो अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंकी को गोली मार दी।

वारदात को अंजाम पाकिस्तान के लाहौर स्थित जौहर टाउन में दिया गया है। घटना के समय परमजीत जौहर कस्बे में सनफ्लावर सोसाइटी में अपने घर के पास टहल रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लोग आए और आकंकी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में रमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें कि परमजीत सिंह पंजवड़ भारत के पंजाब में ड्रोन के जरिए नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है। परमजीत का जन्म पंजाब के तरन तारन के पास पंववड़ गांव में हुआ था।

परमजीत पंजाब में आतंकियों से संपर्क में आया और 1986 में केसीएफ का गठन किया। इसके बाद वह भारत में हिंसा के लिए हथियार और नशीली इवाइयां सप्लाई करता था। उसपर भारत में 2 दर्जन के करीब मामले दर्ज हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...