हिंदुओं का अपमान कर रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल ने जड़ा आरोप

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। विधानसभा चुनावों के बाद सुक्खू जी ने प्रदेश के बाहर जाकर कहा था कि 97 प्रतिशत हिंदु आबादी वाले हिमाचल प्रदेश ने हिंदूवादी संगठन भाजपा को हराकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई है।

बैंगलूरू (कर्नाटक) चुनाव में एक बार फिर सुक्खू जी ने कहा कि 97 प्रतिशत हिंदू आबादी वाले हिमाचल में हिंदूवादी संगठन भाजपा की हार हुई।

भापजा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने उक्त स्टेटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कर्नाटक में सुखविंदर जी का यह बयान केवल मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए दिया गया है।

जहां कांग्रेस खुल्लमखुल्ला मुस्लिम आरक्षण की घोषणा कर वोट लेने में लगी है और पीएफआई जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन की तुलना राष्ट्रवादी धार्मिक संगठन बजरंग दल से करके मुस्लिम बोटों का ध्रुवीकरण कर रही है।

उसी कड़ी में हिमाचल के मुख्य मंत्री का बयान हिंदू विरोधी मानसिकता के साथ दिया गया बयान है, जो पूरी तरह निंदनीय है।

डा. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सदा ही मुस्लिम तुष्टीकरण का रहा है। श्री राम जन्म स्थान पर श्री राम का भव्य मन्दिर निर्माण हो इसका लगातार विरोध कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया गया।

यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय में भी इसका डट कर विरोध किया गया आज श्री राम जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक आत्मा का पुन निर्माण है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...