बारात में डीजे बजाने पर बढ़ा विवाद जान लेकर हुआ खत्म, एक युवक की कर दी हत्या

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

बारात में डीजे बजाने को लेकर ऐसा हंगामा हुआ कि एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। मामला बिहार के नवादा जिला का है।

यहां रजौली थाना क्षेत्र में बारात में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की रात जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धनवां गांव से रजौली थाना क्षेत्र के उस्मान गांव निवासी लालमणि यादव के यहां बारात आई हुई थी।

बरात में डीजे बजाने को लेकर बाराती और ग्रामीण के बीच विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

घायलों को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान अरविंद यादव के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...