प्रदेश में आज से फिर तीन दिन बारिश, मौसम विभाग ने दस जिलों में जारी किया ओरेंज अलर्ट, ओले भी बरसेंगे

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में शनिवार से मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में भारी बारिश एवं ओलावृष्टि की आशंका जताई है। बारिश व ओलावृष्टि को लेकर छह मई को प्रदेश के दस जिलो में ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसमें शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सिरमौर और सोलन जिला शामिल है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश होने के आसार है। छह जिलो में तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व शिमला जिला के कई स्थानों पर ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से छह से आठ मई तक प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

हिमाचल में भारी बारिश व ओलावृष्टि को लेकर जारी अलर्ट को देखते हुए किसानों -बागबानों की फिर से नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से किसानों-बागबानों के साथ आम लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...