गऊशाला में गई महिला को गाय ने मारी लात, सिर पर चोट लगने से मौत

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

गिरिपार क्षेत्र के कांडो भटनोल गांव में 50 वर्षीय महिला की गऊशाला में गोबर साफ करते समय गाय द्वारा लात मारने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पल्का देवी (50) पत्नी सुरत सिंह निवासी कांडो भटनोल सुबह गऊशाला में गोबर साफ करने गई थी। इस दौरान अचानक गाय ने महिला के सिर पर जोर से लात मार दी। इस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को परिजन सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के चिकित्सक एवी राघव ने बताया कि एक महिला की गाय द्वारा लात मारने से मौत हुई है। डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...