गुजरो फेम राज जैरी का नया गाना “जंगला रै जोगी” रिलीज

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

कांगड़ा जिले के कोटला क्षेत्र और पंचायत नियांगल से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक गुजरो फेम राज जैरी (जरयाल) का नया गाना “जंगला रै जोगी” दावत होटल में रिलीज किया गया। इसमें संगीत हिमाचल के जाने माने संगीतकार अजय नेगी ने दिया है और निर्देशन खुद राज जैरी व अमन राजपूत ने किया है।

गाने को सूरज नांगला ने लिखा है तथा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर ब्रेब वरियाम की देख रेख में शिल्पा शर्मा व लवली ने बतौर अदाकारा भूमिका अदा की है। गाने का फिल्माकन एएस स्टूडियो शाहपुर ने किया गया हैं।

राज जैरी के और भी बहुत से गाने हैं, जिन्हें यूट्यूब में मिलियन में काफी दर्शकों ने पसंद किया है। गाने के रिलीज के मौके पर राज जैरी ने बताया कि गाने को यूट्यूब चैनल पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन पर रिलीज किया गया है।

उन्होंने बताया कि गाने में रानी सुंदरा और पूर्ण भगत जो के गुरू गोरख नाथ जी के शिष्य (चेला) हैं। उनका जिक्र किया गया है के कैसे गुरू गोरख नाथ जी के कहने पर पूर्ण भगत रानी सुंदरा के महल में भिक्षा मांगने जाते हैं, और उनकी आपस की बातचीत को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पहाड़ी गायक रिटार्यड सुवेदार मेजर ज्ञान सिंह जरयाल ,संजीत दावत सचिन भारद्वाज, मखन सिंह सहित समस्त लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...