बुद्ध पुर्णिमा पर पंथा घाटी के गोंपा में रंगारंग कार्यक्रम

--Advertisement--

कार्यक्रम में विधायक रवि ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, गोंपा प्रबंधन को दो लाख देने का किया ऐलान

शिमला 5 मई – नितिश पठानियां

महात्मा बुद्ध की 2567 वीं जंयती धुमधाम से मनाई गई। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम शिमला के पंथाघाटी में स्थित बौद्ध विहार में आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम  भारत-तिब्बत मैत्री संघ व शिमला तथा किन्नौर, लाहुल-स्पीति बौद्ध सेवा संघ द्वारा करवाया गया।इस मौके पर बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की व भगवान बुद्ध के उपदेशों का स्मरण किया।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि आज के दिन महात्मा बुद्ध को जन्म, ज्ञान व निर्वाण प्राप्त हुआ था।तिब्बत से तिब्बतीयन होकर आये तब से निर्वासित हैं और भारत में अलग थलग है।

इनको भी भारत में सम्मान मिलना चाहिए।यदि नेपाल व बांग्ला से आय लोगों को यहां शरण मिल सकती है। तो तिब्बतियों को क्यों नही? तिब्बतीयन शांति से रहते है और भारत के लिए इनका अहम योगदान रहा है।

उन्होंने इस दौरान गोंपा प्रबंधन को दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इसमें तिब्बती संस्कृति का झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुखौटा नृत्य, पंरपरागत हिमालयी तिब्बती नृत्य, किन्नौरी, लाहौरी, स्पिति के नृत्यों के साथ ही प्रसिद्ध सिंह नृत्य भी किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर शिमला शहरी से विधायक हरीश जनार्था, सीएम सुखविंदर सिंह ठाकुर के ओएसडी गोपाल शर्मा, भुवनेश्वरी ठाकुर साहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बाद में बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह से उनके कार्यलय राजीव भवन में भेंट कर उन्हें खतक भेंट की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...