नगर पंचायत शाहपुर के तीन मनोनीत पार्षदों को एसडीएम ने दिलवाई शपथ, विधायक केवल पठानिया रहे मौजूद

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

नगर पंचायत शाहपुर में मनोनीत तीन पार्षदों राजीव पटियाल, संजीव कुमार उपाध्याय और पुष्पा जरियाल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरुवार को एसडीएम कार्यालय शाहपुर में हुआ। जहां भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

इस दौरान एसडीएम करतार चंद ने तीनों पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से मौजूद थे। हालांकि इस दौरान भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा दो पार्षदों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी जिसके कई क्यास लगाए जा रहे हैं।

फिलहाल मनोनीत तीनों पार्षदों ने अपने अपने संबोधन में शाहपुर क्षेत्र में विधायक केवल सिंह पठानिया के आशीर्वाद से नगर पंचायत को विकास के पंख लगाने की बात कही तथा उनके मार्गदर्शन से इसे नई बुलंदियों पर ले जाने की बात को बल दिया।

केवल सिंह पठानिया ने तीनों मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं तथा विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन पर बल देते हुए कहा कि क्षेत्र में धरातल पर कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर पठानिया ने नगर परिषद से पांच करोड़ के बजट का हिसाब मांगा। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर केबल सिंह पठानिया का समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ सवागत किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवदत शर्मा, ओंकार राणा, सुरजीत राणा, सुशील शर्मा, सीएम्ओ जिला कांगड़ा डा सुशील शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ऊषमा चौहान, पार्षद उषा शमा, अजय, बबल, कमल कटोच, सुनील वलौरीया, सरिता होती, बलवीर चौधरी, बोबी शर्मा आदि सहित कई गणमान्य लोग व कांग्रेस नेता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...