मनाली में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, निजी होटल की मालकिन और मैनेजर गिरफ्तार

--Advertisement--

बाहरी राज्यों से लाई गईं तीन युवतियों को किया रेस्क्यू, गुप्त सूचना के पर मनाली पुलिस ने अंजाम दी कार्रवाई

कुल्लू – अजय सूर्या

मनाली पुलिस ने शहर में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला व एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे मनाली थाना प्रभारी मुकेश राठौर अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मनाली के भजोगी में एक महिला व उनका मैनेजर अपने होटल में देह व्यापार का अनैतिक कारोबार चला रहे हैं। साथ ही बाहरी राज्यों की युवतियों से जबरन देह व्यापार का धंधा करवा रहे हैं।

पुलिस ने पूरी रणनीति के साथ गवाहों की मौजूदगी में छापेमारी की, तो सूचना को सच पाया। पुलिस ने भजोगी के एक निजी होटल से तीन युवतियों को रेस्क्यू किया, जिनमें से दो पंजाब और एक दिल्ली की थी।

डीएसपी ने बताया कि आरोपित महिला व उसका मैनेजर इन युवतियों से जबरन देह व्यापार का धंधा करवा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को कमरे में तीन लड़कियां मिलीं।

पुलिस ने मनाली की महिला व उसके मैनेजर के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा तीन, चार, पांच व छह सहित आईपीसी की धारा 370 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने इस तरह की अनैतिक गतिविधियां चलाने वालों को आगाह किया कि वे अपने इस तरह के कारोबार को बंद कर दें, अन्यथा पुलिस उनपर सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...