केंद्र सरकार कर रही है खिलाड़ियों का अपमान : अनित

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

पिछले कई दिनों से दिल्ली में भारतीय पहलवानों का धरना जारी है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिस पर एनएसयूआई उग्र हो गई है ।

एनएसयूआई सुंदरनगर के महासचिव अनित जसवाल ने कहा कि जब हमारे खिलाड़ी ओलिम्पिक में जाते हैं तो सरकार को उनसे उम्मीद होती है कि वह मैडल लेकर आएं और हमारे खिलाड़ी हर उम्मीद पर खरे भी उतरे हैं।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है और सम्पूर्ण राष्ट्र को गौरवशाली पलों का गवाह बनाया। लेकिन आज यह देखकर अत्यंत दुख होता है कि भारत के दिग्गज पहलवान आज सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।

बेटियों के यौन शोषण मामले में भारत के दिग्गज खिलाड़ी धरने दे रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार का इस पर कोई भी सकारात्मक रवैया बनता नहीं दिख रहा जोकि संतोषजनक नहीं है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली मोदी सरकार आज बेटियों की आवाज को दबाने में जुटी है।

इस सरकार में जब देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को ही दरकिनार किया जा रहा है तो भला आम आदमी के साथ क्या क्या होगा।

एनएसयूआई महासचिव अनित जसवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि खिलाड़ी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...