सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों के लिए साक्षात्कार

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं।

इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 8 मई को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां, 9 को उप रोज़गार कार्यालय बैजनाथ और 10 मई को उप रोज़गार कार्यालय लंबागांव में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः साढ़े 10 बजे से आरंभ होंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक, वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 16000 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल बद्दी, परमाणु तथा चंडीगढ़ रहेगा ।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...