लघु रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 680 युवाओं की हुई प्लेसमेंट

--Advertisement--

हमीरपुर 04 मई – हिम खबर डेस्क

जिला प्रशासन हमीरपुर, श्रम एवं रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने संयुक्त रूप से वीरवार को हमीरपुर के निकट सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में लघु रोजगार मेला आयोजित किया।

इस मेले में 26 बड़ी कंपनियों ने आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास से लेकर आईटीआई, पॉलीटेक्निक और फार्मा के डिप्लोमाधारकों, बीएससी, बीए, बीकॉम, बीटेक, एमबीए और अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के साक्षात्कार लिए और कई युवाओं को मौके पर ही जॉब ऑफर लैटर प्रदान किए।

लघु रोजगार मेले में करीब 1760 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया, जिनमें लड़कियों की भी अच्छी-खासी तादाद रही। इनमें से 680 युवाओं की प्लेसमेंट की गई। चयनित युवाओं को 15 से 35 हजार रुपये तक के मासिक पैकेज ऑफर किए गए।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने भी विशेष रूप से लघु रोजगार मेले में पहुंचकर युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर और विभिन्न उद्योगों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी नहीं है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इनकी पर्याप्त जानकारी नहीं होती और कई बार वे अपने घर एवं परिवार से दूर नौकरी करने में थोड़ी झिझक भी रखते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में प्रदेश भर में रोजगार मेलों के आयोजन की घोषणा की है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन, श्रम एवं रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने सलासी में संयुक्त रूप से लघु रोजगार मेले के आयोजन की पहल की है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला में मेगा रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर युवाओं की सुविधा के लिए स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने खान-पान का स्टॉल भी लगाया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एडीसी जितेंद्र सांजटा, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी राज कुमार, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता, टैकइंटेली के अधिकारी श्रीनिवास चावली, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की अधिकारी आशा, अश्वनी कुमार, सुधांशु, रोजगार अधिकारी विनोद कुमार, अधीक्षक जगदीश सिंह, अनीष, भूपेश, नरेश, अन्य कर्मचारी और विभिन्न कंपनियों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...