शाहपुर – कोहली
राजपूत कल्याण सभा उपमंडल शाहपुर की त्रैमासिक बैठक 7 मई को 10:30 बस नूर के निकटवर्ती गांव लँजोत मैं होगी. उपमंडल शाहपुर के अध्यक्ष करनैल सिंह चौहान ने बताया कि इस बैठक में शाहपुर क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों की यूनिट के प्रधान सचिव तथा सदस्यों का भाग लेना आवश्यक है.
उन्होंने बताया कि इस बैठक में 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती बनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा तथा गांव लँजोत मैं सभा का नया भवन बनाने हेतु चर्चा की जाएगी और गांव की यूनिट में नए सदस्य बनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा. इस बैठक में समस्त सदस्यों का आना अति आवश्यक है.

