हिम खबर डेस्क
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं.
SBI Bharti 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई है और 19 मई, 2023 को समाप्त होगी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 217 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवार जो भी इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें.
SBI Recruitment के लिए भरे जाने वाले पदों का विवरण
नियमित पद: 182 पद
संविदा पद: 35 पद
SBI Bharti के लिए योग्यता मापदंड
उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं.
SBI Recruitment के लिए याद रखने वाली बात
SBI Bharti के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 29 अप्रैल
SBI Bharti के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 19 मई
SBI Bharti के लिए चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार शामिल होगा. बैंक द्वारा गठित शॉर्टलिस्टिंग कमेटी शॉर्टलिस्टिंग पैरामीटर तय करेगी और उसके बाद, पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को, जैसा कि बैंक द्वारा तय किया गया है, साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाने का बैंक का निर्णय अंतिम होगा. साक्षात्कार 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा.
यहां देखें अप्लाई लिंक और नोटिफिकेशन
SBI Recruitment 2023 आवेदन लिंक
SBI Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

