शाहपुर: दरगेला की दो बहनों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीती चांदी

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पड़ती दरगेला पंचायत के ठम्बा गांब की दो बहनों ने राष्ट्र स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता है।

जानकारी देते हुए बॉयज स्कूल धर्मशाला के प्रधानाचार्य संजय मोगू ने बताया कि स्कूल की इन छात्राओं ने चंडीगढ़ में ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया। चैंपियनशिप में भारत व नेपाल की टीमों ने भाग लिया।

जिसमें इन दोनों बहनों मालवी व मानवी के द्वारा सिल्वर मेडल प्राप्त कर प्रदेश व स्कूल का नाम रोशन किया गया है, जो कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इन दोनों बहनों ने कई मेडल जीतकर स्कूल एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इससे समाज को यह संदेश जाता है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मालवी चौहान अब फ्रांस में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय पैराओलंपिक में अपनी प्रतिभा दिखाएंगीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...