World_Boxing_Championship : हिमाचल के आशीष चौधरी ने ईरान के बॉक्सर को चटाई धूल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित मेंस पुरुष वर्ग की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के बॉक्सर आशीष चौधरी ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में ईरान के बॉक्सर मेसम घेशलाची को 4-1 से पराजित कर लिया है।  ईरान के बॉक्सर को धूल चटाते हुए आशीष ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

टोक्यो ओलंपिक और 2019 में एशियाई चैंपियनशिप में खेल चुके आशीष चौधरी के पहले प्रदर्शन से गृह जिला मंडी में खुशी की लहर है। हालांकि इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 2024 पेरिस ओलंपिक का कोटा नहीं है। ऐसे में यह प्रतियोगिता इस वर्ष होने वाली एशियन गेम्स से पहले अपनी तैयारियों को परखने का मौका है।

मेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के 13 बॉक्सर भाग ले रहे है, जिनमें आशीष चौधरी भी शामिल है। इस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की ओर से बेस्ट प्रदर्शन कर चुके बॉक्सर अमित पंघल टीम में जगह नहीं बना पाए है।

पंघल ने 2019 में इस प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीता था। भारत ने आज तक पुरुषों वर्ग में इस चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल नहीं जीता है। ऐसे में खेल प्रेमी इस आस में है कि आशीष चौधरी प्रतियोगिता में गोल्ड लेकर।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशे की लत ने जेल में कैदियों का इलाज करने वाले डॉक्टर को बना दिया अंडर ट्रायल “कैदी”

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद मुख्यालय नाहन से...

बस में ले जा रहा था चरस, STF ने दबोचा

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे...

विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हिमखबर डेस्क  पठानकोट की सुजानपुर पुलिस द्वारा विदेश भेजने के...

थाने के बाहर भिड़े दो गुट, पुलिस अफसर के बेटे समेत 20 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  जिला मुख्यालय धर्मशाला में पुरानी रंजिश को लेकर...