वाहन दुर्घटनाओं के मामलों ने बढाई सरकार की चिंताएं

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे वाहन दुर्घटनाओं के मामलों ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसको लेकर अब प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान के माध्यम से मोटर व्हीकल कानूनों की उलंघना करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल लाई जा रही है।

ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर सुंदरनगर प्रशासन और पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान एसडीएम सुंदरनगर गिरीश सुमरा, पुलिस थाना टीम,ट्रैफिक पुलिस और हाईवे पुलिस ने वाहनों के चालान काटे गए।

वहीं प्रशासन और पुलिस द्वारा अवैध खनन को लेकर भी टिप्पर और ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को मोटर व्हीकल कानूनों को लेकर भी जागरूक किया गया और नियमों के मुताबिक वाहन चलाने की अपील की गई।

संयुक्त अभियान के दौरान स्कूल और अन्य बसों को भी चेक किया गया। वाहनों में ओवरलोडिंग,बिना वर्दी टैक्सी चलाना,सीट बेल्ट का उपयोग न करना सहित अन्य नियमों की उलंघना पर 20 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा अवैध खनन के तहत भी चालान काटे गए।

जानकारी देते हुए पुलिस थाना सुंदरनगर टीम के इंचार्ज मनोज ठाकुर ने कहा कि एसडीएम सुंदरनगर के नेतृत्व में नेशनल हाईवे- 21 चंडीगढ़ मनाली पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान वाहनों द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की उलंघना करने पर उनके चालान काटे गए।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर भी वाहनों के चालान काटे गए हैं। मनोज ठाकुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि मोटर वाहन अधिनियम के नियमों को ध्यान में रखकर वाहनों को चलाएं। इससे दुर्घटनाओं की तादाद में कमी आएगी और वाहन चालक अपनी सुरक्षा भी कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...