बल्ह के मिनी सेक्रेट्रेट से IPH का साफ पानी कई महीनो से व्यर्थ बह रहा है

--Advertisement--

एक विभाग से दुसरे विभाग पर लगा रहे आरोप नहीं निकाल रहे कोई हल

मंडी – अजय सूर्या

बल्ह के मिनी सेक्रेट्रेट से IPH का साफ पानी कई महीनो से व्यर्थ बह रहा है। लेकिन इस पर कोई भी विभाग सुध नहीं ले रहा है, न ही इसका कोई हल निकाल रहा है। लोगों ने इससे पहले भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत कि लेकिन उससे भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। किसी भी विभाग ने इसकी सुध नहीं ली।

आई पी एच विभाग के सुपरवाइजर ने माना कि पानी लगातार तो नहीं लेकिन जब पानी की टंकी फुल हो जाती है तभी पानी ओवरफ्लो होकर बाहर निकलता है और बाहर जो सड़क है वहां खड़ा हो जाता है। सुपरवाइजर रूप लाल ने कहा कि जो आम जनता है इसके लिए निकासी का काम करें हम क्या कर सकते हैं सकते हैं।

पहले इस पानी को आधा घंटे छोड़ा जाता था अब इसका समय कम कर दिया है अब इसे 20 मिनट ही छोड़ रहे हैं लेकिन पानी का कम युज होने के कारण टंकी भर जाती है और पानी बाहर निकलने लगता है।

सुपरवाइजर कहा कहना है कि ये काम हिमाचल लोक निर्माण विभाग करें आइ पी एच विभाग इस पर कुछ नहीं कर सकता ना ठेकेदारों ने सही बॉल लगाए जो अब खराब पड़े हैं ।

मिनी सेक्टर में कार्यरत बंदना ने बताया की ये काम एसडीएम बल्ह ही कर सकती है मगर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी को इसकी जानकारी ही नहीं है। कब खुलेगी प्रशासन की आंख कब मिलेगी लोगों को राहत सवाल अभी भी वही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...