बद्दी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 युवक गिरफ्तार-कमरे से 2 युवतियां भी मिलीं

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गुप्त सूचना मिली कि फेस-3 के अमरावत्ती कालोनी स्थित एक घर में दो युवक बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार का धंधा चला रहे है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबिश दी तो कमरे में दो युवक व एक लड़की मिली जबकि साथ वाला कमरा अंदर से
बंद था जिसे पुलिस ने खुलवाया तो अंदर भी एक अन्य लड़की थी।

व्यापार चला रहे युवकों की पहचान अनित कुमार निवासी फरोह तहसील झंडूता व ओशांत कुमार निवासी ठकावा तहसील भोटा जिला हमीरपुर से हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और मकान से दो युवतियां भी पकड़ी गई थी जिनसे जबरन व्यापार करवाया जा रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...