अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए मंडी के 30 वर्षीय जवान संदीप कुमार, डेढ़ साल का बच्चा पीछे छूटा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले सरध्वार गांव का 30 वर्षीय संदीप कुमार अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो गया है.

संदीप कुमार की शहादत की सूचना उसके परिजनों को आज शाम करीब चार बजे सेना की तरफ से आए फोन से प्राप्त हुई है.

यह फोन संदीप कुमार के पिता हीरा लाल को आया था, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. संदीप के छोटे भाई संजय ने इस बात की पुष्टि की है.

संजय ने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसके भाई की शहादत कैसे हुई है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. संदीप 10 वर्षों से सेना के ईएमई कोर में तैनात था और इन दिनों असम में तैनाती मिली हुई थी.

वहां से अरूणाचल भेजा गया था. एक महीना पहले ही संदीप अपनी छुट्टियां काटकर वापस डयूटी पर लौटा था. संदीप अपने पीछे पत्नी, डेढ़ वर्ष का बच्चा और माता-पिता को छोड़ गया है.

संदीप की शहादत की खबर पूरे इलाके में आग की तरफ फैल गई है और सभी अपने क्षेत्र के रणबांकुरे की शहादत पर गमगीन नजर आ रहे हैं.

संदीप का छोटा भाई संजय भी सेना में ही कार्यरत है और इन दिनों हैदराबाद में तैनात है। संजय छुट्टियों पर घर आया हुआ है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...