शाहपुर – नितिश पठानियां
हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शाहपुर में अन्तरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर अतिथि व्याख्यान सत्र” का आयोजन किया. जिसके मुख्य अतिथि प्रोफेसर अंकित राजियाल रहे, जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र, लॉ विभाग खनियारा मे कार्यरत हैँ.
इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक दुष्यंत कायस्था, साथ में चेयरमैन रमन कायस्था, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अर्जुन कुमार सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहें. अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस को अन्तराष्ट्रीय कर्मचारी दिवस व् मई दिवस भी कहते है.

मुख्य अतिथि द्वारा संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार तथा नीति निदेशक तत्वों के द्वारा मजदूरों को दिए गए अधिकारों का वर्णन किया तथा यह बताया कि सभी मजदूरों को संविधान द्वारा समान अधिकार दिए गए हैं तथा मानव का दुव्र्यापार और बेगार तथा इसी प्रकार का अन्य बलात् श्रम प्रतिषिद्ध किया जाता है और इस उपबंध का कोई भी उल्लंघन अपराध होगा जो विधि के अनुसार दंडनीय होगा।
उन्होंने श्रमिकों के लिए तरह-तरह के बनाए गए कानूनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कर्मकार क्षतिपूर्ति अधिनियम,साप्ताहिक अवकाश,कर्मचारी भविष्य निधि, श्रमिक बस्तियों में स्वास्थ्यइसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रवासी कानून ठेका, श्रम कानून, बंधुआ मजदूर अधिनियम के संबंध में विस्तार से बताया। सुविधाएं शिक्षा की व्यवस्था इत्यादि पर विस्तार से रोशनी डाली।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने हाइट कॉलेज में करवाई जाने वाली इस प्रकार की गतिविधियों की सराहना की और यह कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के लिए बहुत लाभप्रद साबित होते हैं

