भाजपा की पूर्व मेयर सत्या कौंडल के बेटे की गाड़ी से शराब बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

प्रत्याशी सत्या कौंडल का कहना उन्हें फ़साने की कोशिश की जा रही।

शिमला, 01 मई – नितिश पठानियां

शिमला नगर निगम चुनाव के चलते संजौली के चलौंठी में देर रात भाजपा पूर्व मेयर के बेटे की गाड़ी से चार बोतलें शराब की बरामद की गई है। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन पर मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं आरोपी का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती गाड़ी रुकवाकर नशे की हालात में उनसे मारपीट की। साथ ही शराब से भरा बैग उनकी गाड़ी में डाल दिया। पुलिस मामले को देखते हुए एकतरफा कार्रवाई कर रही है। हालांकि अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।

वहीं पूर्व मेयर और संजौली से प्रत्याशी सत्या कौंडल भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि शिकायत कर उन्हें फ़साने की कोशिश की जा रही है।

सत्या कौंडल का कहना है कि उनका बेटा भतीजी को छोड़ने ढिंगू धार जा रहा था। उस दौरान उनके बेटे को जान से मारने का प्रयास किया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से न्याय की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...