खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर न बेचें दुकानदार, हो सकती हैं जानलेवा बीमारियां

--Advertisement--

मंडी, 01 मई – अजय सूर्या

अगर आप चाहते हैं कि आपके स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो तो ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी न करें जिन्हें अखबार में लपेट कर दिया जा रहा हो। क्योंकि अखबार के प्रिंटिंग में लगी स्याही आपको बीमार कर सकती है। यह लिवर के कैंसर का कारण भी बन सकती है। मंडी प्रशासन ने भी लोगों से इस संदर्भ में अपील की है।

एडीसी निवेदिता नेगी ने बताया कि बीते दिनों सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार पर बनी जिला स्तरीय सलाहकार समिति में इस संदर्भ में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। फूड सेफ्टी एक्ट में खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर बेचने पर 2 लाख के जुर्माने का प्रावधान है, क्योंकि ऐसा करना सेहत के लिए घातक है।

मंडी में गर्मागर्म कचौरियां, समोसे, चाट, जलेबी और अन्य प्रकार के तले हुए खाद्य पदार्थों को अखबार में ही लपेट कर दे दिया जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों और खरीददारों से ऐसा न करने की अपील की गई है।

वहीं संबंधित विभाग को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही तलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेल को भी बार-बार इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इससे भी कैंसर का खतरा बना रहता है।

एडीसी निवेदिता नेगी ने बताया कि यदि कोई दुकानदार ऐसा करता है तो उसकी शिकायत प्रशासन या संबंधित विभाग से करें, ताकि उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...