नगरोटा सूरियां में 8 साल से नहीं बना तहसील भवन

--Advertisement--

गज खड्ड पर शुरू नहीं हो पाया काम, 2015 को पूर्व में रहे स्व. मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया शिलान्यास

व्यूरो रिपोर्ट

17 फरवरी 2015 को पूर्व में रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र तथा उस समय के विधायक एवं सीपीएस रहे नीरज भारती द्वारा नगरोटा सूरियां में तहसील भवन तथा गज खड पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया गया था।

उस समय इसके अलावा चार अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया गया था, लेकिन आज 8 वर्ष होने लगे बाद भी न तो उप तहसील कार्यालय का भवन बना और न ही पुल का काम शुरू हो सका। जो शिलान्यास की पट्टिकाएं लगी थीं, वे भी टूट गईं।

लोगों का कहना है कि जो दो कार्य संपन्न हुए, उनका पूर्व में रही भाजपा सरकार तक उद्घाटन नहीं हो सके। यहां दो करोड़ की लागत से वन्य प्राणी विभाग द्वारा 5 मंजिला इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया गया। इसके अलावा टूरिज्म द्वारा हट्स बनाए गए और कॉलेज के भवन का निर्माण भी किया गया लेकिन सिर्फ कॉलेज भवन का ही उद्घाटन हो पाया और दो कार्यों का अभी तक कोई उद्घाटन नहीं हुआ।

इतना ही नहीं नगरोटा सूरियां समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 5 वर्षों से अधिक समय हो गया खंड चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। लोगों ने सरकार से इन मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बोल

इस विषय पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि शीघ्र रिक्त पड़े अलग.अलग कार्यालयों के पदों को भरा जा रहा है और जो कार्य कांग्रेस कार्यकाल के समय में जिन का शिलान्यास हुआ था, उन कार्यों को भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पत्तल से बदली तकदीर: बिहनधार की महिलाओं की सफलता की कहानी, हेती देवी कमा रही 10 हजार महीना

ज्योति स्वयं सहायता समूह बिहनधार की महिलाएं बनी स्वाबलंबी,...

17 स्थानों पर खोली जानी है उचित मूल्य की दुकान, 03 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...