4 दिन से लापता व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

पिछले 4 दिनों से लापता राज कुमार उर्फ गणेशु का शव जंगल में एक देवदार के पेड़ से लटका बरामद हुआ है। भरमौर में किराए के मकान में रहकर दुकान करने वाले कांगड़ा जिला निवासी गणेशु की कथित तौर पर पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी, जिसकी शिकायत उसकी पत्नी ने भी पुलिस स्टेशन भरमौर में दर्ज करवाई थी।

कांगड़ा से राज कुमार के परिजनों ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद लापता राज कुमार की तलाश शुरू की गई तो भरमौर मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर कुई पालोगड़ा नामक स्थान पर उसका शव एक पेड़ से लटका पाया गया। परिजनों से सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उधर, भरमौर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं राज कुमार उर्फ गणेशु अपने पीछे 2 बच्चे, जिसमें एक लड़की तथा एक लड़की छोड़ गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...