शराब पीकर स्कूल पहुंचे अध्यापक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

साेलन जिले के उपमंडल नालागढ़ के तहत एक प्राइमरी स्कूल का अध्यापक शराब पीकर स्कूल में पहुंच गया। अध्यापक ने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि वह बार-बार नीचे गिर रहा था और बात भी नहीं कर पा रहा था।

उधर, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जांच कमेटी स्कूल में जाकर जांच करेगी और प्रत्यक्षदर्शी लोगों व अभिभावकों के बयान लेगी।

बता दें कि अध्यापक द्वारा शराब पीकर स्कूल आने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण व परिजन भी स्कूल में पहुंच गए थे। इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इसके बाद मामला उपमंडल प्रशासन व शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया और शिक्षा विभाग ने जांच जांच शुरू की।

उपनिदेशक शिक्षा सोलन जगदीश नेगी ने बताया कि एक प्राइमरी स्कूल की वीडियो वायरल हुई है, जिसमें अध्यापक नशा करके स्कूल आया था। मामले की जांच की जा रही है। जांच कमेटी स्कूल जाएगी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related