ममेरे भाई को मारने गया था, लेकिन मामी-ममेरी बहन पर दराट से कर दिया हमला

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

पुरानी रंजिश के चलते एक युवक गया तो अपने ममेरे भाई को मारने था, लेकिन जब वो घर पर नहीं मिला तो उसकी मां और बहन पर ही दराट से हमला करके उन्हें बूरी तरह से लहुलुहान कर दिया. घटना बीती रात को रिवालसर पुलिस चौकी के तहत आने वाले सेरला खाबू गांव की है.

जानकारी के अनुसार, बटाहण गांव का एक युवक अपने अन्य साथियों के साथ रात 12 से 1 बजे के बीच सेरला खाबू अपने ममेरे भाई को मारने पहुंचा. जिस कमरे में यह आरोपी युवक अपने अन्य साथियों के साथ दराट लेकर घुसा, उसमें उसकी सगी मामी अपनी बेटी के साथ सो रही थी, जिसे मारने के उद्देश्य से आए थे, वो अपने चाचा के घर पर सो रहा था.

तैश में आकर इसने अपनी मामी और ममेरी बहन पर ही दराट से हमला कर दिया. इससे दोनों के सिर और गले सहित शरीर के अन्य भागों में गहरे घाव हो गए हैं. हमला करने के बाद आरोपी अपने साथियों सहित वहां से फरार हो गया.

परिजनों ने रात को इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को तुरंत प्रभाव से मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया, जहां पर दोनों का उपचार जारी है.

आरोपियों को गिरफ्तार किया- एसपी

जैसे ही मामला एसपी मंडी के पास पहुंचा तो उन्होंने इसपर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस को आरोपियों की तुरंत धरपकड़ के आदेश जारी किए. पुलिस ने दिन ढलने से पहले सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...