सरकाघाट की अनु ठाकुर हिम प्राइड अवार्ड से सम्मानित

--Advertisement--

स्वास्तिक गौतम – बद्दी 30 अप्रैल

विश्व साहित्य संस्था द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बीबीएन में एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका सरकाघाट की अनु ठाकुर को हिम प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अनु ठाकुर फाउंडर ऑफ़ हिमाचल दर्शन, सचिव – रक्षक फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश सरकाघाट, प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग राष्ट्रिय पत्रकार महासंघ ( एन एम सी) मंडी से हैं।

अनु ठाकुर लेखिका, समाजसेविका और निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, उन्हें डॉक्टर नरेश कौंडल की संस्था प्रमोटर्स ऑफ़ सोशल एंड कल्चर हैरिटेज ऑफ़ हिमाचल प्रदेश द्वारा हिम प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अनु ठाकुर समाजसेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहती हैं और अपने हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को उजागर करने के लिए, उनकी लेखनी और समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

इस से पहले भी अनु ठाकुर को स्टार और देव भूमि अवार्ड देव भूमि हिम कला मंच शिमला द्वारा, वूमेन पावर अवार्ड फोकस हिमाचल द्वारा, हिम सरोकार गौरव अवार्ड हिमाचल प्रदेश एन यू जे संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

राष्ट्र रत्न पुरस्कार उन्हें विश्व साहित्य सेवा संस्था द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव उपलक्ष्य में साहित्य योगदान के लिए दिया गया है।

हिम प्राइड अवार्ड के लिए अनु ठाकुर ने डॉक्टर नरेश कौंडल का धन्यवाद व्यक्त किया है। अवॉर्ड मिलने पर अनु ठाकुर को बधाईयो का तांता लगा हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...