सात सीधी भर्ती और छह पद भरे जाएंगे बैचवाइज आधार पर, भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे जमा दो पास के उम्मीदवार।
शिमला – नितिश पठानियां
आयुष विभाग में आयुर्वेद फार्मासिस्ट के 13 पदों पर भर्तियां होनी है। इन भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए है।
आयुष विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार यह भर्तियां पर्सन विद डिसेबिलिटी कोटे से की जानी है। इनमें से सात पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि छह पदों पर बैचवाइज आधार पर भर्ती की जाएगी।
सात पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में से दो पद 50 प्रतिशत तक कम विजन वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं दो पद 50 प्रतिशत तक कम सुनने की अक्षमता वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगे।
एक पद मल्टीपल डिसेबिलिटी वाले उम्मीदवार और दो पद आर्थोपेडिकली हैंडीकैपड के लिए आरक्षित है।
इसी प्रकार बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले छह पदों में से दो पद प्रतिशत तक कम विजन वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
वहीं दो पद 50 प्रतिशत तक कम सुनने की अक्षमता वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगे। एक पद मल्टीपल डिसेबिलिटी वाले उम्मीदवार और एक पद आर्थोपेडिकली हैंडीकैपड के लिए आरक्षित है।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो रखी गई है। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित रखी गई है।

