टेबल टेनिस में कांगड़ा के अधिराज सिंह चौहान ने अंडर 11 में जीता गोल्ड जबकि अंडर 13 में सिल्वर।

--Advertisement--

अंडर 11 में उन्ना की बारीका ने जीता गोल्ड और अंडर 13 में कांगड़ा की रुद्रांशी भट्ट ने जीता गोल्ड जबकि शिमला की आरतरीका ने जीता सिल्वर।

मंडी, 29 अप्रैल – अजय सूर्या

मंडी के पड्डल मैदान के टेनिस सभागार में आयोजित प्रथम राज्य टेबल टेनिस रैकिंग प्रतियोगिता के आज खेले गए लड़कियों के 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबले में कांगड़ा की रुदराशीं भट्ट ने गोल्ड और शिमला की आरतरिका ने सिल्वर जबकि इसी आयु वर्ग के लड़कों के मुकाबले में शिमला के युग ठाकुर ने गोल्ड जबकि कांगड़ा के अधिराज सिंह चौहान ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

वहीं लड़कों के 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में कांगड़ा के अधिराज सिंह चौहान ने गोल्ड तथा इसी आयु वर्ग में उन्ना की बारीका ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। नगर निगम मंडी के डिप्टी मेयर वीरेंद्र भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल वितरित किए।

जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष हेमंत राज वैद्य ने बताया कि 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के  मुकाबलों के विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को आज मेडल प्रदान कर दिए गए जबकि 15 तथा 17 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबलों का फाइनल कल खेला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय पीसी आनंद की स्मृति में लाला पीसी आनंद मेमोरियल ट्रस्ट मंडी द्वारा किया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर संयुक्त सचिव भारत सरकार रितेश चौहान, टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सोमनाथ, साई टीटी के पूर्व कोच यतिश शर्मा, सुभाष आनंद, सुनील आनंद, सत्तीश आनंद, महासचिव विवेक कपूर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...