तोपखाना रेजिमेंट में पहली बार हुई पांच महिला अधिकारियों की तैनाती, चलाएंगी तोप-रॉकेट

--Advertisement--

नई दिल्लीनवीन चैाहान

सेना में महिला अधिकारियों की जिम्मेदारी का दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है और पहली बार पांच महिला अधिकारियों को सेना की तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन दिया गया है।

सेना की प्रशिक्षण अकादमी में गहन और कठोर प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट महक सैनी को सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन रेजिमेंट, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे और लेफ्टिनेंट अदिति यादव को फील्ड रेजीमेंट , लेफ्टिनेंट पी मुदगिल को मीडियम रेजिमेंट और लेफ्टिनेंट आकांक्षा को रॉकेट रेजीमेंट में तैनात किया गया है।

सेना के सूत्रों के अनुसार इन पांचों महिला अधिकारियों को अपने समकक्ष पुरुष अधिकारियों की तरह समान अवसर मिलेंगे तथा इन्हें समान चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा।

इन महिला अधिकारियों को तोपखाना रेजिमेंट की सभी इकाइयों में तैनात किया जाएगा जहां इन्हें रॉकेट, मीडियम , फील्ड और सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन तथा उपकरण इकाइयों में पर्याप्त प्रशिक्षण और मौका दिया जाएगा।

इन पांचों महिला अधिकारियों में से तीन को उत्तरी सीमा पर स्थित इकाइयों और दो को पश्चिमी थिएटर में चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।

महिला अधिकारियों को सेना की तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन दिया जाना इस बात का प्रतीक है कि सेना में बड़े स्तर पर बदलाव और सुधार किए जा रहे हैं।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने इस वर्ष जनवरी में कहा था कि महिला अधिकारियों को तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन देने का निर्णय ले लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...