गांधी चौक पर दिनदहाड़े दो गुटों में खूनी झड़प, चले दराट-रॉड, लोग सहमे

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

शहर के गांधी चौक पर शुक्रवार शाम को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब दो गुट एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो गए। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लोहे के औजारों से हमला करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि लोहे के दराट तथा रॉड का इस्तेमाल भी किया गया है। इनकी दंबगई देखकर यहां से गुजर रहे लोग तथा स्थानीय दुकानदार भी सहम गए। दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए।

कुछ समय चले इस हुड़दंगबाजी के खेले के बाद दोनों गुट अचानक गायब हो गए। दोनों गुटों में हुई झड़प की सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल मौके पर पहुंच गया। हालंाकि मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों गुट फरार हो गए थे। हालांकि यहां पर एक टूटा हुआ हेल्मेट तथा एक जंग लगा हुआ दराट पड़ा हुआ मिला है।

पुलिस मामले की जांच में अब गांधी चौक की दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है। फुटेज में सुराग मिलने के बाद सरेआम गुंडागर्दी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। वहीं पुलिस की माने तो किसी ने इस बारे पुलिस थाना में शिकायत नहीं दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...