हिमाचल अफीम की खेती का पर्दाफाश, 1539 पौधे किए गए नष्ट

--Advertisement--

राजगढ़, 19 अप्रैल – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की यशवंतनगर पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। खाकी को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि सनौरा करगाणू के पलाशला गांव में गीता राम द्वारा अफीम के पौधों की खेती की गई है।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गीताराम के बेटे गंगूराम द्वारा खेतों में उगाए गए 1539 पौधों को बरामद किया गया। पुलिस गीताराम की भी तलाश कर रही है।

पुलिस ने गीताराम व गंगूराम के विरुद्ध राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है।

उधर, आरोपी गंगूराम को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने गंगूराम को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...