डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां में मनाई गई महात्मा हंसराज जयंती

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां में महात्मा हंसराज जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष पर स्कूल में प्रार्थना सभा में बच्चों और शिक्षकों द्वारा हवन किया गया। एवं महात्मा हंसराज जी के जीवन पर गुणगान किया गया महात्मा हंसराज जी का योगदान भारतीय आर्य समाज में अमूल्य है।

भारत में डीएवी शिक्षण संस्थान जो कि हमारी आने वाली पीढ़ी को वैदिक व आधुनिक दोनों ही शिक्षाओं से अलंकृत कर रहे हैं। इसका सारे का सारा श्रेय महात्मा हंसराज जी को ही जाता है। साथ ही महात्मा हंसराज जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित भी की।

इस उपलक्ष पर स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर मोदगिल ने भी महात्मा हंसराज जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा शिक्षकों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्य ने अपने स्कूल के अध्यापकों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को महात्मा हंसराज के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि महात्मा हंसराज ने भेदभाव को पीछे छोड़ते हुए समाज के हर वर्ग का उत्थान किया एवं अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...