नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कोरोना संक्रमित

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आने से ठीक पहले हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कोरोना से संक्रमित पाए गए।

दरअसल राष्ट्रपति के शिमला आगमन पर उनके स्वागत में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ प्रोटोकॉल के तहत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी शिरकत करना था। ऐसे में सभी की कोरोना जांच कराई गई।

इनमें जयराम ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में जयराम ठाकुर राष्ट्रपति के शिमला में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

जयराम ठाकुर ने स्वयं उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा है कि ‘महामहिम राष्ट्रपति के शिमला दौरे को लेकर तय प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूँ और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

बता दें कि हिमाचल में विगत एक महीने से कोरोना के मामलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1789 पहुंच गया है।

मंगलवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 371 नए मामलों की पुष्टि हुई है, वहीं 485 कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से आज राज्य में दो लोगों की मौत हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...