भरमाड़ पंचायत में अमीर से 600 व गरीब से 400 रुपए बसूला जा रहा चूल्हा टैक्स

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भरमाड चूल्हा टैक्स लेने को लेकर आम ग्राम सभा की बैठक में काफी हंगामा हुआ। पंचायत प्रधान और प्रतिनिधियों में काफी नोकझोंक हुई जिस कारण ग्राम सभा का कोरम भी पूरा नहीं हुआ और ग्राम सभा स्थगित हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत  भरमाड़ इकलौती पंचायत अमीर बनकर उभर रही है जिसमें चूल्हा टैक्स पेंशन होल्डर और सरकारी कर्मचारी से छह सौ रुपए और गरीब परिवार से चार सौ रुपए लिया जा रहा है। यह सिलसिला पिछले दो साल से जारी है।

इस समय भरमाड़ पंचायत में  1200 से ज्यादा राशनकार्ड धारक है अगर सारे राशनकार्ड धारक चूल्हा टैक्स जमा करवाते हैं तो लगभग छह लाख चूल्हा टेक्स बनेगा।

स्थानीय निवासी राम सिंह, सरन दास, सुदर्शना कुमारी, सुरिंदर कुमार, सुरजीत कुमार, तिलक राज, बलदेव सिंह, शांता कुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, मस्त राम, जोगिंदर सिंह, सुरजीत कुमार, जालम सिंह, अजय कुमार,  रमन कुमार, संजय कुमार व नरेश कुमार ने बताया कि पंचायत द्वारा 7 अगस्त 2021 को ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया था कि संपन्न परिवारों से 600 रुपए और गरीब परिवारों से 400 रुपए चूल्हा टैक्स लिया जाएगा।

और जो चूल्हा टैक्स इकट्ठा होगा उसे गरीब परिवारों की लड़कियों की शादीके 5100 शगुन के तौर पर दिया जाएगा, लेकिन हम प्रधान महोदय से यह जानना चाहते हैं कि आजतक कितनी गरीब कन्याओं की शादी में मदद की है। पंचायतवासियों ने इसकी जांच की मांग उठाई है तथा कहा है कि पंचायत प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पंचायत सचिव के बोल

इस बारे पंचायत सचिव रविंद्र गुलेरिया ने कहा कि मेरे आने से पहले ही प्रस्ताव पारित हो चुका था। यह सब पूर्व सचिव जसबीर सिंह राणा के कार्यकाल में हुआ है।।

प्रधान सुशील कुमार के बोल

इस बारे में प्रधान सुशील कुमार ने बताया कि हमनें आम ग्राम सभा में चूल्हा टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया है। अगर लोगों को चूल्हा टैक्स ज्यादा देने में दिक्कत आ रही है तो लोगों की सलाह के अनुसार इसे ग्राम सभा में कम भी किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...